Class 12th Biology chapter 1 prashn bank solution 2021-22 mp board pdf part 2

Class 12th biology prashn bank solution 2021-22 mp board chapter 1 जीवों में जनन part 2


Class 12th Biology prashn bank solution mp board, कक्षा 12वी जीव विज्ञान प्रश्न बैंक सोल्यूशन 2021-22 mpboard, अध्याय - 1 जीवों में जनन part 2

आज इस पोस्ट में हम आपको कक्षा 12 वीं जीव विज्ञान लोक शिक्षण संचनालय विमर्श पोर्टल द्वारा जारी किए गए प्रश्न बैंक में अध्याय 1 के अति लघुउत्तरीय प्रश्नों (3 अंकीय) का सोल्यूशन देखेंगे। 





Queries About Question Bank :

क्या प्रश्न बैंक से प्रश्न आते हैं? 

जब से प्रश्न बैंक जारी हुए हैं तो आप सब में से कई लोगों ने इसे डाउनलोड भी कर लिया होगा लेकिन आप सब को यह डाउट होगा कि प्रश्न बैंक में से हमारी बोर्ड परीक्षा या वार्षिक परीक्षा में प्रश्न पूछे जाते हैं या नहीं? 

तो मैं आपको बता दूं पिछले वर्ष बोर्ड द्वारा जारी किए गए प्रश्न बैंक से आपके 90 से 95% प्रश्न, प्रश्न बैंक से ही पूछे गए थे तो प्रश्न बैंक में से प्रश्न आते हैं और प्रश्न बैंक में से आपको पढ़ना चाहिए। 


प्रश्न बैंक क्यों पढ़ना चाहिए?


Students आप सभी को पता ही होगा प्रश्न बैंक जो जारी किए जाते हैं बोर्ड द्वारा वह सभी आप के लेटेस्ट ब्लूप्रिंट के आधार पर तैयार किए जाते हैं और आप सबको पता ही है कि जो आपका प्रश्न पत्र आता है यानी कि क्वेश्चन पेपर आपका जो आता है वह पूर्णत: ब्लूप्रिंट पर आधारित होता है उसमें से एक अंक का प्रश्न भी यहां वहां नहीं होता। 


इसलिए जो प्रश्न बैंक जारी किए जाते हैं वह पूर्णता ब्लूप्रिंट पर आधारित होते हैं और यदि आप पूर्णता ब्लूप्रिंट पर आधारित प्रश्न बैंक को पढ़ेंगे 


तो आपसे सभी प्रश्न बन जाएंगे इसलिए प्रश्न बैंक पढ़ना जरूरी होता है। 

प्रश्न बैंक का सोल्यूशन कहाँ मिलेगा? 

यदि आप लोगों ने प्रश्न बैंक डाउनलोड कर लिए हैं तो आपको पता ही होगा कि प्रश्न बैंक में वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के आंसर तो दिए हैं लेकिन अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के आंसर नहीं दिए हैं। 


ऐसे में इनका सलूशन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है तो इनका सलूशन हम आपको प्रोवाइड करवाएंगे जिसमें आपके चैप्टर वाइज नोट आपको पीडीएफ के माध्यम से इसी वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। 

आपको और किस Subject के प्रश्न बैंक का सोल्यूशन चाहिए comment में जरूर बताए। 

आप हमारे यूट्यूब चैनल पर भी विजिट करते रहिए वहां पर आपके लिए सॉल्यूशन के वीडियो लगातार अपलोड हो रहे हैं। 


Youtube channel Link 👇👇👇

Jankari Teach 


Class 12th Biology prashn bank solution 2021-22 mp board chapter 1 part 2 pdf [hand written] 

लघुउत्तरीय प्रश्न (प्रत्येक पर 3 अंक निर्धारित)

Q.1. जूस्पोर तथा युग्मनज में अंतर लिखिए ।

उत्तर-

जूस्पोर

युग्मनज

1. यह अलैंगिक जनन से संबंधित संरचना है।

 

1. यह लैंगिक जनन में पाया जाता है ।

 

2. ये प्राय: अगुणित होते हैं।

 

2. ये द्विगुणित होते हैं।

 

3. जूस्पोर में एक ही जनक के लक्षण होते हैं।

 

3. चूँकि यह नर तथा मादा युग्मकों के संलयन से बनता है अतः इनमें दो जनकों के लक्षण पाये जाते हैं।

 


 

Q.2. अलैंगिक व लैंगिक जनन में अंतर लिखिए।

उत्तर-

अलैंगिक जनन    

लैंगिक जनन

1. इस प्रजनन की इकाई कलिका, शरीर खंड आदि हैं।

 

1. इस प्रजनन की इकाई युग्मक है।

2. इस जनन में युग्मकों का निर्माण नहीं होता है।

2. इस जनन में नर तथा मादा युग्मकों का निर्माण होता है।

3. इसमें उत्पन्न संताने आनुवंशिक रूप से जनक के समान ही होती हैं।

3. इसमें उत्पन्न संताने आनुवंशिक रूप से जनक से भिन्न होती हैं।


Q.3. क्लोन क्या है? यह दूसरी संतति से कैसे भिन्न है ?

 

उत्तर- क्लोन- किसी जीव के अलैंगिक जनन से उत्पन्न एकदम समरूप नवजात उस जीव के, क्लोन कहलाते हैं।

चूँकि उनका एकल जनक होता है और उनका DNA उनके जनक के DNA से एकदम मेल खाता है इसलिये उनमें काफी अधिक समानताएँ पायी जाती हैं ।

जबकि लैंगिक जनन के फलस्वरूप बनी संताने अपने जनकों से भिन्न होती है।

 

Q.4. जीवों में जनन क्यों आवश्यक है?

उत्तर- जनन वह प्रक्रिया है जिससे जीव अपने जैसी संततियाँ उत्पन्न करते हैं। प्रजातियों की अविरतता (निरन्तरता) सुनिश्चित करने हेतु जनन आवश्यक है।

 

Q.5. कौन-सा निषेचन अधिक प्रगत है? बाह्य निषेचन या आंतरिक निषेचन कारण दीजिए।

उत्तर- आंतरिक निषेचन अधिक प्रगत है,क्योंकि बाह्य निषेचन जीवों के शरीर के बाहर होता है, ज्यादातर जलीय जीवों में पानी में होता है जिससे बड़ी संख्या में युग्मक (gametes) बर्बाद हो जाते हैं। जबकि आंतरिक निषेचन जीवों के शरीर के अंदर होता है, जिससे युग्मक बर्बाद नहीं होते और निषेचन के अवसर बढ़ जाते हैं।

 

Q.6. यद्यपि आलू का कंद भूमिगत हैं फिर भी इसे तना माना जाता है। क्यों?

उत्तर- यद्यपि आलू का कंद भूमिगत है फिर भी इसे तना माना जाता है,क्योंकि-

 

(i) कंद में नोड्स व इंटरनोड होते हैं।  

(ii) गांठो से पत्तेदार अंकुर निकलते हैं।

 

Q.7. ब्रायोफाइटा में बर्धी जनन किस प्रकार होता है?

उत्तर- ब्रायोफाइटा में कंद (tuber) के माध्यम से वर्धी प्रजनन होता है।



👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

Download Pdf

Thanks for visiting 

Jankari Teach

Post a Comment

Please do not enter any spam link in comment box.

Previous Post Next Post