Class 11th biology prashn bank solution 2021-22 mp board chapter 4 जन्तु जगत
Class 11th Biology prashn bank solution mp board, कक्षा 11वी जीव विज्ञान प्रश्न बैंक सोल्यूशन 2021-22 mpboard, अध्याय - 4 जन्तु जगत
हैलो स्टूडेंट नमस्कार आज इस पोस्ट में हम आपको कक्षा 11 वीं जीव विज्ञान लोक शिक्षण संचनालय विमर्श पोर्टल द्वारा जारी किए गए प्रश्न बैंक में अध्याय 4 का full solution देखेंगे।
क्या प्रश्न बैंक से प्रश्न आते हैं?
जब से प्रश्न बैंक जारी हुए हैं तो आप सब में से कई लोगों ने इसे डाउनलोड भी कर लिया होगा लेकिन आप सब को यह डाउट होगा
तो मैं आपको बता दूं पिछले वर्ष बोर्ड द्वारा जारी किए गए प्रश्न बैंक से आपके 90 से 95% प्रश्न, प्रश्न बैंक से ही पूछे गए थे तो प्रश्न बैंक में से प्रश्न आते हैं और प्रश्न बैंक में से आपको पढ़ना चाहिए।
प्रश्न बैंक क्यों पढ़ना चाहिए?
Students आप सभी को पता ही होगा प्रश्न बैंक जो जारी किए जाते हैं बोर्ड द्वारा वह सभी आप के लेटेस्ट ब्लूप्रिंट के आधार पर तैयार किए जाते हैं और आप सबको पता ही है कि जो आपका प्रश्न पत्र आता है यानी कि क्वेश्चन पेपर आपका जो आता है वह पूर्णत: ब्लूप्रिंट पर आधारित होता है उसमें से एक अंक का प्रश्न भी यहां वहां नहीं होता।
इसलिए जो प्रश्न बैंक जारी किए जाते हैं वह पूर्णता ब्लूप्रिंट पर आधारित होते हैं और यदि आप पूर्णता ब्लूप्रिंट पर आधारित प्रश्न बैंक को पढ़ेंगे
तो आपसे सभी प्रश्न बन जाएंगे इसलिए प्रश्न बैंक पढ़ना जरूरी होता है।
प्रश्न बैंक का सोल्यूशन कहाँ मिलेगा?
यदि आप लोगों ने प्रश्न बैंक डाउनलोड कर लिए हैं तो आपको पता ही होगा कि प्रश्न बैंक में वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के आंसर तो दिए हैं लेकिन अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के आंसर नहीं दिए हैं।
ऐसे में इनका सलूशन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है तो इनका सलूशन हम आपको प्रोवाइड करवाएंगे जिसमें आपके चैप्टर वाइज नोट आपको पीडीएफ के माध्यम से इसी वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।
यदि आप चाहे तों सभी प्रश्नों को यही से सीधे अपनी notebook में नोट कर सकते हैं या पीडीएफ़ भी download कर सकते हैं उसका लिंक मैंने नीचे दिया है ।
Class 11th Biology prashn bank solution 2021-22 mp board chapter 4
अति लघुउत्तरीय प्रश्न- (2 अंक)
(i) सममिति किसे कहते है?
उत्तर- किसी जीव में समान रूप के अंगों की संतुलित उपस्थिति को हम सममिति कहते हैं।
(ii) जैव संदीप्ति से आप क्या समझते हैं?
उत्तर- जैव शरीर में प्रकाश उत्पन्न होने की घटना जैव संदीप्ति कहलाती है। यह घटना मुख्यत: टीनोफोर में पाई जाती है।
(iii) संघ मोलस्का के दो लक्षण लिखिये।
उत्तर - संघ मोलस्का के दो लक्षण निम्न हैं -
1. इनका शरीर कोमल और प्राय: आकारहीन होता है। आर्थात ये किसी भी आकार के हो सकते हैं।
2. इस संघ के अधिकतर जंतु दीपार्श्व जंतु होते हैं।
(iv) प्रगुहा का संक्षिप्त अर्थ स्पष्ट कीजिये।
उत्तर- मीजोडर्म से आच्छादित शरीर गुहा को देहगुहा ( प्रगुहा) कहते है। इससे युक्त प्राणी प्रगुही प्राणी कहलाते हैं।
उदा०- एनेलिड, मोलस्क ।
(v) संघ आर्थोपोडा के 2 लक्षण लिखिये।
उत्तर - (i) इस संघ के जंतु सभी प्रकार के आवासों में पाये जाते हैं।
(ii) ये हिपार्श्व सममिति, त्रिकोरिकी, विखंडित एवं प्रगुही जंतु हैं।
लघुउत्तरीय प्रश्न (3 अंकीय)
(i) नॉन कार्डेट व कार्डेट में कोई तीन अंतर लिखिए।
उत्तर - नॉन कॉर्डेट और कॉर्डेट में अंतर निम्न है -
नॉन कार्डेट |
कार्डेट |
1.
इसमें नोटोकार्ड
अनुपस्थित होती है। |
1. इसमें किसी न
किसी अवस्था में नोटोकार्ड पायी जाती है।
|
2.
इसमें गिल दरारें नहीं
पायी जाती है। |
2.
इसमें गिल दरारें पायी
जाती है। |
3. इसमें
तंत्रिका रज्जू (Nerve - cord) अधर भाग में होती है तथा ठोस होती है।
|
3. इसमें
तंत्रिका रज्जु पृष्ठ भाग में होती है। तथा खोखली होती है।
|
(ii) पिसीज वर्ग के कोई तीन लक्षण लिखिये ।
उत्तर- पिसीज वर्ग के लक्षण-
(a) इस वर्ग के जंतु अंडे देते हैं।
(b) इनमें दुग्ध ग्रंथियाँ नही होती।
(c) इनका शरीर परों से ढका रहता है तथा त्वचा पर स्वेद और तेल ग्रंथियाँ नहीं होती है।
(d) इनमें दाँत रहित चोंच होते हैं।
(iii) एकाइनोडर्मेटा के कोई 3 लक्षण लिखिये।
उत्तर- एकाइनोडर्मेटा के कोई 3 लक्षण-
(i) इस संघ के समस्त जीव समुद्री होते हैं।
(ii) इन प्राणियों का शरीर गोलाकार होता
(iii) मुख व गुदाद्वार शरीर के विपरीत उपस्थित होते हैं। पर Teach
(iv) स्तनधारी वर्ग के लक्षण लिखिए।
उत्तर- स्तनधारी वर्ग के लक्षण -
(i) इस वर्ग के जन्तु उच्चतापी एवं नियततापी होते हैं। अर्थात इनके शरीर का ताप बाह्य वातावरण परिवर्तन के साथ नहीं बदलता है।
(ii) त्वचा बाल या रोम से ढकी रहती है। बाह्य कर्ण (पिन्ना) उपस्थित होता है।
(v) एम्फीबिया वर्ग के कोई 3 लक्षण लिखिये।
उत्तर- एम्फीबिया वर्ग के कोई 3 लक्षण -
(i) ये जल व थल दोनों आवासों में रह सकते हैं, इसलिये ये उभयचर कहलाते है।
(ii) इनका शरीर सिर, धड व पूंछ में विभेदित होता है।
(iii) इनकी त्वचा नम व लसलसी होती है।
(vi) चमगादड़ व व्हेल स्तनधारी प्राणी है। क्यों?
उत्तर- चमगादड़ को स्तनधारी वर्ग में इसलिये रखा गया है क्योंकि चमगादड़ अंडे नही देती सीधे बच्चों को जन्म देती है, इनके फर होते है, पक्की हड्डियां होती है, ठंडे खून वाले होते हैं जबकि यह पक्षियों में नहीं होता व्हेल गर्म रक्त वाला इसके शरीर के अंग स्तनधारियों से मिलते हैं तथा यह अपने बच्चों को दूध पिलाने, बच्चों को जन्म देने व हवा से सांस लेने में भी सक्षम है। ये सभी लक्षण स्तनधारियों में पाये जाते हैं। इसीलिये व्हेल को स्तनधारी वर्ग में रखा गया है।
उम्मीद है दोस्तों आपको ये पोस्ट पसंद आई होगी ऐसे ही नए नए पोस्ट के लिए आप हमारी वेबसाईट को समय समय पर visit करते रहें ।
👇
Click 👇